Corn in monsoon: मानसून में जरूर खाएं भुट्टा, फायदे जानकर हो जाएंगें हैरान

Corn in monsoon: मानसून में जरूर खाएं भुट्टा, फायदे जानकर हो जाएंगें हैरान

Corn in monsoon:  बारिश का मौसम आते ही आपको जगह जगह भुट्टे के ठेले दिखने लगते हैं। हल्की हल्की बारिश में सिगड़ी में सेका हुआ गर्मा गर्म भुट्टा खाने का मजा ही कुछ और होता है। मानसून में भुट्टा खाना सभी को खूब पसंद होता है। कुछ लोग इसे उबालकर तो कुछ इसे भुनकर खाते हैं।इसमें फाइबर, विटामिनC, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पौषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके कारण यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।इसके अलावा इसका सेवन त्वचा और बालों की देखभाल करने में भी मदद करता है

Corn in monsoon: पाचन क्रिया के लिए है अच्छा 

जिन लोगों को अकसर पाचन संबंधी परेशानियां होती हैं, उनके लिए भुट्टा फायदेमंद होता है।इसमें डाइटरी फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो इसे आंत के स्वास्थ्य के लिए अच्छा बनाता है।इसका सेवन कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।इसके साथ ही आपके पेट को देर तक भरा हुआ रखता है, जिससे आप अनहेल्दी स्नैकिंग से भी बचे रहते हैं

Corn in monsoon: वजन बढ़ाने में करें मदद

भुट्टे में उच्च मात्रा में कैलोरी और स्टार्च होता है, जो वजन बढ़ाने वाले लोगों के लिए एक बढ़िया स्रोत है।इस कारण अगर आप अधिक मात्रा में भुट्टा का सेवन करेंगे तो यह स्वस्थ रूप से वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। जिन लोगों ने नियमित रूप से प्रति दिन भुट्टे का सेवन करते हैं, उनका वजन लगभग 1 किलोग्राम बढ़ गया है।

Corn in monsoon: आंखों के स्वास्थ्य में करता है सुधार

आजकल मोबाइल और टीवी जैसे गैजेट्स के साथ असीमित समय बिताने से आंखों से संबंधित कई समस्याएं हो रही हैं।इनसे निपटने के लिए दैनिक आहार में भुट्टा शामिल करना एक अच्छा तरीका हो सकता है। दरअसल, इसमें ल्यूटिन होता है, जो विटामिनA के समान एक कैरोटीनॉयड है। यह आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। इसके अलावा यह मोतियाबिंद, मैक्यूलर डिजनरेशन और कई अन्य आंखों की बीमारियों को रोकने में भी मददगार है।

Corn in monsoon: मधुमेह को नियंत्रित करने में है सहायक

भुट्टा फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होता है, जो इसे मधुमेह वाले व्यक्तियों के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाता है। यह आपके रक्त में इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करता है, जो ब्लड शुगर में होने वाले अचानक गिरावट या वृद्धि को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा डाइट में भुट्टे को शामिल करने से टाइप-2 मधुमेह के विकास के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

Corn in monsoon: हृदय स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद

भुट्टा हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। इससे कई तरह के हृदय रोग जैसे अवरुद्ध धमनियों, दिल की धड़कन रुकना, रक्तचाप, स्ट्रोक आदि से पीड़ित होने की संभावना कम हो जाती है। इसके लिए आप सीधे भुट्टे का सेवन तो कर ही सकते हैं, साथ ही इसके तेल में खाना पकाकर भी इसके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Vegetables avoid Monsoon: मानसून में बना लें इन सब्जियों से दूरी, खाने से करें परहेज

Corn in monsoon: एनीमिया को करता है दूर

 शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया की बीमारी हो जाती है। ऐसे में भुट्टे का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें आयरन के साथ-साथ विटामिन-बी और फोलिक एसिड भी पाया जाता है, जिससे एनीमिया को दूर करने में मदद मिलती है।

Corn in monsoon: हड्डियों को करता है मजबूत

 भुट्टे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके अलावा यह हड्डियों के घनत्व को भी बढ़ाता है और हड्डियों से संबंधित गंभीर बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से भी बचाता है।

Related Articles

Back to top button