light a lamp during Diwali: वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार इस दिशा में दीपावली में जलाएं दीपक, हर समस्‍या से होगा छुटकारा

light a lamp during Diwali: वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार इस दिशा में दीपावली में जलाएं दीपक, हर समस्‍या से होगा छुटकारा

light a lamp during Diwali: दीयों का त्‍योहार दीपावली नजदीक है। रोशनी से जगमगाता यह फेस्‍टिवल हर तरफ खुशियों का संचार करता है। धार्मिक मान्‍यता के अनुसार जन जन के आराध्‍य भगवान श्री राम कार्तिक मास के अमावस्‍या के दिन रावण का अंत करके अयोध्‍या वापस आए थे।

मान्यता है कि जब भगवान राम वनवास पूरा करने के बाद अपनी नगरी अयोध्या वापस लौटे थे, तब उनके स्वागत और खुशी में अयोध्या के लोगों ने अपने घरों और पूरी अयोध्या नगरी को दीपक जलाकर सजाया था। इसी कारण दिवाली के दिन अपने घर को दीपकों से सजाने की परंपरा है।

वास्‍तु शास्‍त्र, जिसका अपना एक अलग महत्‍व है। इस शास्‍त्र के अनुसार दिशाओं को देखते हुए दीया जलाने से जीवन में सुख शांति का वास होता है। इस दिन लोग अपने घरों को फूल, रंगोली, रंग बिरंगी लाइटों और दीपों से सजाते हैं। दीपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है।

light a lamp during Diwali: वास्‍तु के अनुसार इन दिशाओं में जलाएं दीपक

दिवाली के दिन दीये जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। वास्‍तुशास्‍त्र में दिशाओं का बहुत महत्‍व बताया गया है। इसके अनुसार दीप जलाने से घर में शांति और समृद्धि का वास होता है।

light a lamp during Diwali: वास्तुशास्त्र में पूर्व दिशा

वास्तुशास्त्र में यह दिशा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी गई है क्योंकि यह सूर्य के उदय होने की दिशा है। इस दिशा के स्वामी देवता इन्द्र हैं।पूर्व दिशा में दीया जलाने से मानसिक शांति और ज्ञान की प्राप्ति होती है। यह दिशा शिक्षा और आत्मिक विकास, स्वास्थ्य लाभ और बुद्धि में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

light a lamp during Diwali: वास्तुशास्त्र में पश्चिम दिशा

वास्तुशास्त्र में पश्चिम दिशा में हमारे कर्मों और कार्यों में सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिशा में दीया जलाने से जीवन में स्थिरता और संतुलन प्राप्त होता है। पश्चिम दिशा को माता लक्ष्‍मी की दिशा माना जाता है। अगर आप इस दिशा में दीया जलाते हैं, तो मां लक्ष्‍मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में शांति बनी रहती है।

light a lamp during Diwali: वास्तुशास्त्र में दक्षिण दिशा

दीपक को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। चूंकि दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में दीपक सिर्फ नरक चतुर्दशी के दिन जलाना चाहिए। इस दिन इस दिशा में दीप जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है। यह दिशा हमारे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए महत्वपूर्ण है।

Cleaning on Diwali: दीपावली पर कर रहे हैं सफाई, तो ये ट्रिक्‍स आएंगे बहुत काम

light a lamp during Diwali: वास्तुशास्त्र में उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र में उत्तर की दिशा को भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में दीपक जलाने से धन का लाभ होता है और घर में समृद्धि आती है। यह दिशा वित्तीय स्थिरता और व्यावसायिक सफलता के लिए उत्तम मानी जाती है।इसलिए इस दिशा में दीए अवश्‍य जलाने चाहिए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427