Lok Sabha Election 2024: 96 लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, कई प्रमुख उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का होगा फैसला

Lok Sabha Election 2024: 96 लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, कई प्रमुख उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का होगा फैसला

Lok Sabha Election 2024:  देश में आज  लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए वोटिंग हो रही है. इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर 17 करोड़ से ज्यादा वोटर्स मतदान कर रहे हैं.

चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 40 में से 5, झारखंड की 14 में से 4, मध्य प्रदेश की 29 में से 8 और महाराष्ट्र की 48 में से 11 के लिए मतदान चल रहा है. इसके अलावा ओडिशा की 21 में से चार, तेलंगाना की 17 की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 80 में से 13, पश्चिम बंगाल की 42 में से आठ और जम्मू-कश्मीर की पांच में से एक सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: सुबह 9 बजे तक 10.35% मतदान

96 लोकसभा सीटों 9 बजे तक 10.35% मतदान दर्ज किया गया है। सुबह 9 बजे तक देश में पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 15.24% मतदान दर्ज किया गया है।

11 राज्यों में कितना मतदान हुआ,यहां देखे -:

आंध्र प्रदेश -9.05%

बिहार -10.18%

जम्मू और कश्मीर- 5.07%

झारखंड- 11.78%

मध्य प्रदेश -14.97%

महाराष्ट्र -6.45%

ओडिशा -9.23%

तेलंगाना -9.51%

उत्तर प्रदेश -11.67%

पश्चिम बंगाल -15.24%

Lok Sabha Election 2024:  इनकी किस्‍मत दांव पर

चौथे चरण के चुनाव में जो प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं उनमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्र सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से मैदान में हैं। नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की बेहरामपुर सीट से उम्मीदवार हैं।

महाराष्ट्र में पंकजा मुंडे बीड से चुनाव लड़ रही हैं। एआइएमआइएम के असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष वाई एस शर्मिला कडप्पा लोक सभा सीट से अपना भाग्य आजमा रही हैं।

पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा मैदान में हैं।

PM Modi’s mega road show: पटना में PM मोदी का मेगा रोड शो, सड़क के दोनों ओर समर्थक रहे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: पहले के तीन चरणों में इतने प्रतिशत हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरणों में क्रमशः 66.14 प्रतिशत, 66.71 प्रतिशत और 65.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग का मानना है कि 2019 के संसदीय चुनावों की तुलना में पिछले तीन चरणों में कम मतदान का एक कारण लू की स्थिति है। मतदान का सामान्य समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक है। इलाके, सूर्यास्त के समय और सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए इनमें मतदान के समय में कटौती की जाती है।

www.facebook.com/tarunrath

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427