Mangal Gochar 2024: मंगल करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम

Mangal Gochar 2024: मंगल करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम

Mangal Gochar 2024: मंगल नवग्रहों में सेनापति कहे जाने वाले ग्रह हैं। सभी ग्रहों की तरह मंगल लगभग 45 दिन में अपना राशि परिवर्तन करते हैं।

आने वाली 26 अगस्त को भूमिपुत्र मंगल अपनी राशि बदलने वाले हैं। मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पहले 12 जुलाई 2024 के दिन मंगल वृषभ राशि में आए थे। अब तक मंगल देव गुरु बृहस्पति के साथ गोचर कर रहे थे।

जिसके कारण मंगल का प्रभाव शांत और सौम्य बना हुआ था। परंतु अब मंगल देव गुरु बृहस्पति के प्रभाव से बाहर आकर अपना प्रभाव दिखाना शुरू करेंगे। हर राशि के अनुसार मंगल का प्रभाव अलग-अलग होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी है।

यह गोचर मेष राशि से तीसरे भाव में और वृश्चिक राशि से आठवें भाव में होने वाला है। जिसके कारण मिथुन, धनु, कन्या और मकर इन राशियों को मंगल का प्रभाव विशेष रूप से देखने को मिलेगा।

Mangal Gochar 2024: मिथुन राशि

मिथुन राशि में मंगल के आने से मिथुन राशि वालों को स्वभाव में उत्तेजना और उग्रता का प्रभाव देखने को मिलेगा। जो लोग आपके सामने नजर उठा कर बात करते थे, अब वो टिक नहीं पाएंगे। यदि आपके कार्यों में कोई बाधाएं आ रही थी, तो अब आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे।

जिन युवाओं को पार्टनरशिप के व्यापार में नुकसान हो रहा था उनके लिए लाभ की स्थिति बनेगी। यदि आप नया वाहन या नया भवन खरीदने का मन बना रहे थे, तो अब आपके मनोरथ पूर्ण होने का समय आ गया है। खानपान का ध्यान रखें, शारीरिक रोग होने की प्रबल संभावना बनी रहेंगी। ऊंचाई से दूर रहें।

Mangal Gochar 2024: कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए मंगल का मिथुन राशि में आना शुभ फल लेकर आया है। मंगल की चतुर्थ दृष्टि आपकी राशि पर पूर्ण रूप से आ रही है। केतु, मंगल के प्रभाव से आपको विशेष उन्नति प्रदान करेंगे। कार्यों में आ रही रुकावटें अब दूर होंगी।

यदि किसी शत्रु से परेशान हो रहे थे, तो अब आपकी परेशानियां समाप्त होती दिखाई देंगी। यदि कोर्ट में कोई केस चल रहा था, तो अब उनका निपटारा हो जायेगा।

Mangal Gochar 2024: धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए मंगल के मिथुन राशि में आने से सप्तम दृष्टि आपके लग्न पर आ रही है। जिससे आपके अंदर एक विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। इस समय में आलस्य दूर हो जाएगा। आपके अंदर ऐसी भावना जन्म लेंगी, कि आपको हर कार्य की जानकारी है।

यदि आप देश सेवा में एक सैनिक हैं। तो आपको विशेष फल देखने को मिलेगा, उन्नति के योग बनेंगे। यदि जीवनसाथी से कोई मन-मुटाव चल रहा था, तो मौन होने की जरूरत है, अन्यथा विवाद गंभीर रूप ले सकते हैं। व्यापार में यदि पार्टनरशिप करने की सोच रहे थे तो इस समय में सावधान रहें, अभी निर्णय टाल दें।

Mangal Gochar 2024: मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन करना बहुत शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। मकर राशि में मंगल उच्च के होते हैं। मंगल की पूर्ण अष्टम दृष्टि मकर राशि पर आ रही है। जिससे मकर लग्न के लोगों को पूर्ण बल प्राप्त होगा। शारीरिक कष्टों से निजात मिलेगी।

यदि किसी शत्रु से पीड़ित हो रहे थे, तो अब शत्रु शांत होंगे। यदि कोई शत्रु आप पर कैसे कर रहा है, तो वह स्वयं पीछे हट जाएगा। युवाओं में जोश भरा रहेगा। इस समय में थकान आपको महसूस ही नहीं होगी। जीवन को उन्नत बनाने के लिए व्यायाम करते रहें।

Darsh Amavasya 2024: पितृ दोष से पानी है मुक्ति, तो दर्श अमावस्‍या पर कर लें ये उपाय, खुशियां मिलेंगी अपार

Mangal Gochar 2024: मंगल के उपाय

मंगल के मिथुन राशि में आने से जिन राशियों पर विशेष प्रभाव आ रहा है। जिन्हें कुण्डली में मंगल की स्थिति शुभ ना होने के कारण मंगल का शुभ फल मिलने में किसी प्रकार की समस्या आ रही हैं। उन्हें मंगल की शांति के लिए यह उपाय करने चाहिएं।

  • मंगलवार के दिन लाल कपड़े में नारियल बांधकर हनुमान जी को भेंट अर्पण करें।
  • मंगलवार के दिन लाल मसूर (मसरी) की दाल गरीबों में दान करें।
  • गुड़ और काले चने मंगलवार के दिन बंदरों को खिलाएं।
  • हनुमान चालीसा के 11 पाठ मंगलवार के दिन करें। नियमित रूप से एक पाठ करें।
  • मंगलवार और शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।
  • हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद एवं केले का प्रसाद अर्पण करें।
  • मंगलवार के दिन किसी विद्वान ब्राह्मण से पूर्ण जानकारी लेकर हनुमान जी का पूर्ण चोला अर्पण क

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427