President Draupadi Murmu Speech: पूर्वोत्तर से आपातकाल, पेपर लीक से डिफेंस सेक्‍टर तक ……मोदी 3.O का विजन, राष्ट्रपति के अभिभाषण की अहम बातें

President Draupadi Murmu Speech: पूर्वोत्तर से आपातकाल, पेपर लीक से डिफेंस सेक्‍टर तक ......मोदी 3.O का विजन, राष्ट्रपति के अभिभाषण की अहम बातें

President Draupadi Murmu Speech: 18वीं लोकसभा के गठन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति मुर्मू का यह पहला संबोधन था. नई लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ.

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार का विजन देश के सामने रखा. उन्होंने 1975 के आपातकाल का भी जिक्र किया. राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में जब नॉर्थ ईस्ट का नाम लिया तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्षी दलों के सांसदों ने नारेबाजी की.

President Draupadi Murmu Speech: नवनिर्वाचित सांसदों को शुभकामना के साथ अभिभाषण की शुरूआत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “मैं 18वीं लोक सभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। आप सभी यहां मतदाताओं का भरोसा जीतकर आए हैं। देश सेवा और जन सेवा का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपना कर्तव्य निभाया है। इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है। इस चुनाव की बहुत सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई है। कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “देश में छह दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है। लोगों ने इस सरकार पर तीसरी बार भरोसा जताया है। लोग जानते हैं कि सिर्फ यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है…18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक लोकसभा है।

इस लोकसभा का गठन अमृतकाल के शुरुआती वर्षों में हुआ था। यह लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें ​​वर्ष की भी साक्षी बनेगी…आगामी सत्रों में यह सरकार अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य के विजन का प्रभावी दस्तावेज होगा। बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ इस बजट में कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “आने वाला समय ग्रीन एरा यानि हरित युग का है। सरकार इसके लिए भी हर ज़रूरी कदम उठा रही है। हम हरित उद्योगों पर निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे ग्रीन जॉब भी बढ़े हैं…”

President Draupadi Murmu Speech: कृषि से संबंधित योजनाओं का भी किया जिक्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की है। मेरी सरकार के नए कार्यकाल की शुरुआत से अब तक 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों को हस्तांतरित की जा चुकी है।

सरकार ने खरीफ फसलों के लिए MSP में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। आज का भारत अपनी वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि व्यवस्था में बदलाव कर रहा है। आजकल दुनिया में जैविक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। भारतीय किसानों के पास इस मांग को पूरा करने की पूरी क्षमता है इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती और इससे जुड़े उत्पादों की सप्लाई चेन को सशक्त कर रही है…”

Rahul Gandhi Leader of Opposition: नेता प्रतिपक्ष बने राहुल गांधी, इन महत्‍वपूर्ण निर्णयों में होंगे शामिल, पहली बार मिला संवैधानिक पद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “मेरी सरकार ने CAA कानून के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देना शुरू कर दिया है। इससे बंटवारे से पीड़ित अनेक परिवारों के लिए सम्मान का जीवन जीना तय हुआ है। जिन परिवारों को CAA के तहत नागरिकता मिली है मैं उनके बेहतर भविष्य की कामना करती हूं।”

President Draupadi Murmu Speech: डिफेंस सेक्‍टर में हुआ अभूतपूर्व प्रदर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “एक सशक्त भारत के लिए हमारी सेनाओं में आधुनिकता जरूरी है। युद्ध की स्थिति में हम सर्वश्रेष्ठ बनें-इसके लिए सेनाओं में सुधार की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए। इसी सोच के साथ मेरी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं…पिछले एक दशक में हमारा रक्षा निर्यात 18 गुना बढ़कर 21,000 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है…”

Related Articles

Back to top button