Shatrughan Sinha displeasure: शत्रुघ्न सिन्हा ने दामाद संग दिए खूब पोज, नाराजगी की खबर पर लगा विराम, दोनों फैमिली ने साथ एंज्‍वाय किया डिनर

Shatrughan Sinha displeasure: शत्रुघ्न सिन्हा ने दामाद संग दिए खूब पोज, नाराजगी की खबर पर लगा विराम, दोनों फैमिली ने साथ एंज्‍वाय किया डिनर

Shatrughan Sinha displeasure:  बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल की दुल्हनिया बनने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी और जहीर की शादी 23 जून को होगी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आएंगे। अब तक कहा जा रहा था कि सोनाक्षी की शादी से उनका परिवार खुश नहीं हैं और शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन अब ये सब बातें सामने आई कुछ फोटोज ने गलत साबित कर दी है। बीती रात सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के परिवार ने एक साथ डिनर एन्जॉय किया है।

Shatrughan Sinha displeasure:  फैमिली का डिनर टाइम

बीती रात सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के परिवार को मुंबई के ब्रांदा में स्पॉट किया गया। यहां पर दोनों परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि शत्रुघ्न सिन्हा डिनर करने के बाद जहीर इकबाल और उनके परिवार से खड़े खड़े बात करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान सभी के चेहरे पर खुशी है।

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी फिल्‍मों में आने के लिए कर रही कड़ी मेहनत, नहीं लेती पापा का सपोर्ट

इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। उन्होंने पैपराजी को देखकर हाय भी किया। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी आगे ही नजर आईं।

Shatrughan Sinha displeasure: शत्रुघ्न सिन्हा ने जहीर इकबाल संग दिए पोज

दावा किया जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा जहीर को अपना दामाद नहीं मान रहे हैं, लेकिन बीती रात अभिनेता ने अपने दामाद संग खूब पोज दिए। इस तस्वीर में दोनों साथ नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button