Tulsi plant Direction: अगर घर में चाहिए सुख-समृद्धि, तो इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

Tulsi plant Direction: अगर घर में चाहिए सुख-समृद्धि, तो इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

Tulsi plant Direction: हिंदू धर्म में तुलसी को मां की संज्ञा दी गई है। तुलसी जी को लक्ष्‍मी का रूप समझा जाता है। बिना तुलसी दल के भगवान विष्‍णु भोग स्‍वीकार नहीं करते।

चूंकि तुलसी जी में  मां लक्ष्मी  का वास होता है इसलिए तुलसी को लेकर मान्यता है कि जिस घर में तुलसी हो वहां कभी धन की कमी नहीं होती। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां कभी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती।

पर कई बार ऐसा देखा जाता है कि तुलसी का पौधा लाख जतन करने के बाद भी सुख जाता है। वास्‍तु शास्‍त्र की मानें तो तुलसी का पौधा अगर सही दिशा में ना लगा हो या ना रखा हो। तो वास्तु दोष लगता है और तुलसी का पौधा सूख जाता है।

Tulsi plant Direction: इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा अगर आप भी  लगाने जा रहे हैं तो तुलसी के पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगाएं, क्योंकि उत्तर दिशा में लक्ष्मी जी का वास होता है। उत्तर दिशा में लक्ष्‍मी जी का वास होता है। इस दिशा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। उत्तर दिशा में देवी-देवताओं का स्थान होता है। इसलिए यहां तुलसी का पौधा लगाने से तुलसी जी खूब फलती फूलती हैं। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखना अति शुभ माना जाता है।

Tulsi plant Direction: इस दिशा में ना लगाएं तुलसी का पौधा

घर में कभी भी दक्षिण की दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए,क्‍योंकि इसे बहुत अशुभ माना जाता है। इसलिए वास्तु के अनुसार ही पौधे की जगह का चयन करें। उत्तर दिशा में रखने से आप देखेंगे कि तुलसी का पता नहीं सुखेगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। घर में पैसों की आवक होती रहेगी। लोगों के बीच प्रेम भाव बना रहेगा।

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर क्‍यों पहनते हैं हरा कपड़ा, क्‍या है इस रंग का महत्‍व

Tulsi plant Direction: कब लगाएं तुलसी पौधा

वास्तु के मुताबिक तुलसी पौधा लगाने के लिए गुरुवार या शुक्रवार का दिन सबसे बेस्ट होता है। वहीं बात करें माह की तो कार्तिक या चैत्र महीने में घर में तुलसी लगाना सबसे शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं। आर्थिक संकट खत्म होता है। कहते हैं कि जिस घर में इस दिशा में तुलसी लगी होती हैं उस घर में सदैव प्‍यार और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427